महिंद्रा XUV700 पर GST रेट – जानिए असली सच!
भारत में जब भी कोई नई SUV लॉन्च होती है, तो लोगों में उसे लेकर अलग ही उत्साह देखने को मिलता है। खासकर कार प्रेमियों, परिवार वालों और उन लोगों के बीच जो नई गाड़ी खरीदने का सोच रहे होते हैं, तो लोग सबसे पहले उसकी कीमत जानना चाहते हैं, यानी यह गाड़ी कितने में आएगी। उसके बाद लोग यह भी देखना चाहते हैं कि इसमें कौन-कौन से फीचर्स मिल रहे हैं, जैसे आरामदायक सीटें, स्मार्ट डिस्प्ले, एडवांस सेफ्टी, ड्राइविंग असिस्टेंस, माइलेज आदि। इसके अलावा एक और बड़ा सवाल दिमाग में आता है कि इस पर कितना टैक्स लगेगा?
यह टैक्स सीधे आपके बजट को प्रभावित करता है। कई बार गाड़ी की कीमत तो सुनकर मन खुश हो जाता है, लेकिन जब टैक्स, बीमा और अन्य खर्चे जुड़ते हैं तो कुल रकम काफी बढ़ जाती है। यही वजह है कि हर कोई जानना चाहता है कि गाड़ी की कीमत के अलावा कितना अधिक खर्च करना होगा।
ऐसी ही एक प्रीमियम और आकर्षक SUV है महिंद्रा XUV700, यह गाड़ी अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस, बेहतरीन फीचर्स और शानदार लुक्स के लिए जानी जाती है। शहर में चलाने से लेकर लंबी यात्रा तक, यह SUV हर तरह के सफर के लिए उपयुक्त मानी जाती है। इसकी मजबूत बॉडी, स्टाइलिश डिजाइन और तकनीकी सुविधाएँ इसे बाकियों से अलग बनाती हैं। यही कारण है कि इसे खरीदने वाले ग्राहकों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
XUV700 पर लगने वाला GST कितना है?
लेकिन क्या आप जानते हैं कि महिंद्रा XUV700 पर लगने वाला GST (Goods and Services Tax) कितना है? यह टैक्स आपकी कुल कीमत में कितना फर्क डालता है? बहुत से लोग इन सवालों का जवाब खोजते हैं, लेकिन उन्हें सही जानकारी आसानी से नहीं मिलती। इसलिए इस लेख में हम आपको आसान भाषा में समझाएँगे कि इस SUV पर कितना टैक्स लगता है और इसका असर आपकी जेब पर कितना होगा।
देखिए महिंद्रा XUV700 पर आमतौर पर 28% GST लागू होता है। इसके अलावा कुछ मॉडलों पर अतिरिक्त सेस (Cess) भी लगाया जाता है, जो वाहन की श्रेणी और कीमत के आधार पर 1% से लेकर 22% तक हो सकता है। यानी कुल मिलाकर इस SUV पर 50% तक का टैक्स लग सकता है। इसका मतलब यह है कि अगर गाड़ी की एक्स-शोरूम कीमत मान लीजिए 15 लाख रुपये है, तो उस पर करीब 7 से 8 लाख रुपये तक का अतिरिक्त टैक्स लग सकता है। यही कारण है कि ऑन-रोड कीमत कई बार आपकी उम्मीद से कहीं ज्यादा हो सकती है।
महिंद्रा XUV700 – लॉन्च से ही धूम!
महिंद्रा XUV700 को 2021 में लॉन्च किया गया था और यह XUV500 का अपडेटेड वर्जन मानी जाती है। यह SUV पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजन ऑप्शन में उपलब्ध है और इसमें 5-सीटर और 7-सीटर कॉन्फ़िगरेशन मिलते हैं। XUV700 के प्रमुख वेरिएंट्स में MX, AX3, AX5 और AX7 भी शामिल किए गए हैं।
SUV की परिभाषा और टैक्स का नियम:
हम आपको बता दें कि सरकार के अनुसार, अगर कोई भी गाड़ी इन बातों को पूरा कर देती है, तो उसे SUV मान लिया जाता है अब आप सोचेंगे कि वह कौन सी बातें है, तो यह रही वो सब बातें।
- इंजन क्षमता 1500cc से ज्यादा का होना चाहिए।
- लंबाई भी 4 मीटर से ज्यादा का ही होना चाहिए।
- 170mm से ज्यादा की ग्राउंड क्लीयरेंस भी हो।
- गाड़ी चार पहियों वाली ही हो।
और XUV700 के ज़्यादातर वेरिएंट इन सभी शर्तों को पूरा करते हैं, इसलिए इन पर SUV की कैटेगरी वाला टैक्स लग जाता है।
GST और टैक्स की पूरी संरचना (Structure):
SUV पर कुल टैक्स दर इस प्रकार है:
टैक्स का प्रकार | प्रतिशत (%) |
---|---|
बेस GST रेट | 28% |
सेस (Cess) | 22% |
कुल प्रभावी टैक्स | 50% |
क्या हर वेरिएंट पर 50% टैक्स लगता है?
तो बहुत लोगों के मन में यह सवाल होता है कि हर वेरिएंट पर 50% का टैक्स लगता है क्या लेकिन आपको बता दे कि ऐसा बिल्कुल नहीं है, कुछ वेरिएंट्स पर टैक्स थोड़ा कम हो सकता है।
उदाहरण के तौर पर:
- MX पेट्रोल वेरिएंट (2.0L टर्बो इंजन): इसमें भी 50% टैक्स लगता है क्योंकि यह SUV की परिभाषा में आता है।
- अगर कोई 1.5L डीज़ल वेरिएंट होता: इस पर टैक्स थोड़ा कम, लगभग 43% (28% GST + 15% सेस) हो सकता था।
पर क्योंकि XUV700 के ज़्यादातर मॉडल्स बड़े इंजन और बड़ी बॉडी के साथ ही आते हैं, इसलिए अधिकतर वेरिएंट्स पर 50% टैक्स ही लागू किया जाता है।
ऑन-रोड प्राइस में टैक्स का बड़ा योगदान!
आपको बता दें कि GST का गाड़ी की कीमत में योगदान कितना हो जाता है, तो अगर XUV700 का कोई वेरिएंट ₹20 लाख एक्स-शोरूम है, तो इसमें लगभग ₹6.6 लाख सिर्फ टैक्स ही होता है।
यानी, गाड़ी की कुल कीमत का बड़ा हिस्सा सरकार को टैक्स के रूप में दिया जाता है।
निष्कर्ष (Conclusion)
महिंद्रा XUV700 एक जबरदस्त SUV है और इसके अलावा इसमें बहुत ताकतवर इंजन, ढेर सारे पावरफुल फीचर्स और स्टाइलिश डिजाइन मिलता है। लेकिन इसकी कीमत का एक बड़ा हिस्सा GST और Cess की वजह से बढ़ जाता है।
अगर आप XUV700 लेने की सोच रहे हैं, तो यह जानना जरूरी है कि उसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग 50% टैक्स में ही चला जाता है।
खरीदने से पहले पूरा हिसाब जरूरी है।
महिंद्रा XUV700 एक बेहतरीन SUV है, इसमें कोई शक नहीं। फीचर्स से लेकर डिजाइन तक सब कुछ टॉप क्लास है। लेकिन इसकी कीमत का बड़ा हिस्सा टैक्स की वजह से बढ़ जाता है। इसलिए अगर आप इस गाड़ी को खरीदने का सोच रहे हैं, तो यह याद रखना बहुत जरूरी है कि एक्स-शोरूम प्राइस सिर्फ आधा सच है। असली सच तो तब सामने आता है, जब आप उसमें GST, Cess, RTO और इंश्योरेंस जोड़कर ऑन-रोड प्राइस निकालते हैं।
आखिर में यही कहा जा सकता है कि अगर आपका बजट बड़ा है और आपको एक दमदार SUV चाहिए, तो XUV700 वाकई शानदार ऑप्शन है। लेकिन अगर आप सिर्फ टैक्स बचाने की सोच रहे हैं, तो छोटी गाड़ियों की तरफ ध्यान देना आपके लिए ज्यादा फायदे का सौदा हो सकता है, क्योंकि उनमें टैक्स कम लगता है और कीमत भी जेब के हिसाब से मैनेज हो जाती है।